विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने पौधरोपण कर निकाली जागरुकता रैली|

पीपुल्स विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान शपथ ग्रहण, पौधरोपण, रैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जल, मृदा, वायु आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इस आयोजन में पीपुल्स

विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर आरपी चौधरी व मेजर सुम्मी चौधरी समेत एनसीसी इकाई के 90 कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर आरपी चौधरी ने स्टूडेंट्स को विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। साथ ही शपथ दिलाई कि हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। वहीं छात्रों को पर्यावरण साफ-सुधरा रखने में सहायक

महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। साथ ही अपने घर, परिवार व मित्रों को उसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पीपुल्स विवि समय- समय पर पर्यावरण जागरुकता बढ़ाने संबंधी आयोजन भी करता है। उन्होंने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। अब इस दिन को दुनियाभर में 192 देशों में सेलिब्रेट किया जाता है।